Breaking News

योगी आदित्यनाथ:- यूपी की जनता को नहीं मिला टाइम पर भोजन तो खामियाजा भुगतेंगे जिले के कलेक्टर


कोरोना वायरस से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास जारी हैं. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को फरमान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि वह सीएम हेल्पलाइन के फोन पर ये नहीं सुनना चाहते कि अभी भोजन नहीं पहुंचा है।



सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट तौर पर जिले के आला  अधिकारियों से कहा है कि अगर कहीं भी भोजन पहुंचे में विलंब हुआ तो उसका स्पस्टीकरण सीधे जिलाधिकारियों को देना होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जगह सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच दोपहर का खाना पहुंच जाए. इसी तरह 6 बजे से 8 बजे के बीच रात का भोजन पहुंच जाना चाहिए।


 
सीएम खुद सीएम हेल्पलाइन नंबरों की  समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर  जिस जिले से ज्यादा लोगों के फोन मदद के लिए आएंगे, उन जिलाधिकारियों के बारे में फैसला लूंगा. उन्होंने कहा कि 23 करोड़ जनता का हित मेरी प्राथमिकता है. जिलाधिकारी की जिम्मेदारी है उनके रहते हुए जिले मे कोई भी भूखा न सोये. बिना किसी भेदभाव के  उनके हक का भोजन और राशन उनके पास  पहुंचे.

No comments