संसार के सबसे सुरिक्षत देश हमारे भारत में भी नहीं टूट रही कोराना की चेन जानें हर राज्य का हाल
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. देश में संक्रमितों (Covid-19 Cases) की संख्या 26 हजार के पार हो चुकी है और अब तक 824 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. राज्यवार कोरोना मामलों के प्रतिशत आंकड़ों पर नजर डालें तो, आंध्र प्रदेश के गुंटूर और कुरनूल जिले में राज्य के 46.6 फीसदी कोरोना के मामले सामने आए हैं. देश के कुल मामलों के 1.9 प्रतिशत केस इन दो जिलों से हैं. दिल्ली की बात करें तो राजधानी से देश के 11.6 फीसदी मामले सामने आए हैं।
गुजरात के 88.4 फीसदी मामले अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा से हैं और देश के कुल मामलों का 11 फीसदी इन्हीं तीन जिलों से है. कर्नाटक के 24.4 फीसदी मामले बेंगलुरु से सामने आए हैं. यह प्रतिशत देश के कुल मामलों का 0.5 फीसदी है।

केरल में 49.8 प्रतिशत कोरोना के मामले कुन्नूर और कासरगोड से हैं. देश के 1.5 फीसदी मामले इन दो जिलों से हैं. मध्य प्रदेश के 70.1 प्रतिशत मामले भोपाल और इंदौर से हैं. MP में देश के 5.8 फीसदी कोरोना केस हैं. महाराष्ट्र के 66.6 फीसदी मामले मुंबई, पुणे और ठाणे से हैं. राज्य के कुल मामलों का 19.3 प्रतिशत महाराष्ट्र के इन्हीं तीन जिलों से है।

No comments