Breaking News

क्या सच में 4 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए क्या है सच्चाई

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन की 21 दिनों की मियाद 14 अप्रैल तक है। इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इस दावे के साथ यूजर्स इंडिया टूडे न्यूज चैनल की इमेज भी शेयर कर रहे हैं।



क्या है सच-

पड़ताल में हमें पता चला कि इंडिया टुडे ने खुद वायरल दावे को खारिज करते हुए इसे फेक बताया है।

साथ ही आपको बताते चलें कि 30 मार्च को पीआईबी ने ट्वीट कर बताया था कि कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन को बढ़ाने का कोई विचार नहीं है।

दोस्तों लॉकडाउन को आगे बढ़ाने फैसला तो सरकार है लेकिन आपको क्या लगता है लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए या नहीं आप हमें कमेंट और फॉलो करके जरूर बताएं| 

No comments