Breaking News

21 दिनों के लॉकडाउन से वातावरण को हुआ फायदा लौटी पहले जैसी प्रकृति

देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इन दिनों लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गाडि़यां, स्कूटर और मोटरसाइकिल जैसे वाहन भी सड़कों से दूर हैं। बीते दिनों बरसात भी हुई। मौसम बदल गया है, इतना कि बुजुर्गों को अपना वक्त याद आ गया। 

जब वातावरण प्रदूषण से आजाद हुआ करता था। वातावरण के साफ होने की कुछ चौंका देने वाली तस्वीरें शुक्रवार को जालंधर से सामने आई हैं, जहां से हिमालय पर्वत की धौलाधार रेंज यानी हिमाचल प्रदेश के बर्फीले पहाड़ दिखने लगे हैं।

इस फोटो को ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश की धौलाधार रेंज, जो अब जालंधर से नजर आने लगी हैं। लॉकडाउन की वजह से हवा साफ  हुई है। कभी नहीं सोचा था कि यह मुमकिन हो सकेगा। 


इसके बाद कई लोगों ने इस खास लम्हे की तस्वीरें शेयर कीं। उधर, होशियारपुर से भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गईं।

No comments