Breaking News

WHO ने भारत के इस साहसिक कदम की खुलकर की तारीफ

देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने कड़ा निर्णंय लेते हुए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में हालाँकि भारत के इस साहसिक कदम की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी तारीफ की है। लेकिन इसके साथ ही WHO लॉकडाउन करने वाले सभी देशो को एक चेतावनी भी दी है। 

बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने लॉकडाउन करने वाले देशों को चेताया है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस का मुकाबला करने के लिए कई देशों द्वारा लागू किए जा रहे लॉकडाउन, दुनिया से वायरस को मिटाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। 
गेब्रियेसस ने बताया, ''कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलाव को धीमा करने के लिए कई देशों ने 'लॉकडाउन' का उपाय अपनाया है। लेकिन यह उनके हिसाब से है, ये उपाय महामारी को नहीं खत्म करेगी। हम सभी देशों से इस समय का उपयोग करके कोरोनोवायरस पर हमला करने का आह्वान करते हैं। अभी तक आपने इस अवसर की दूसरी विंडो (दूसरा तरीका अपनाया) बनाई है।

No comments