Breaking News

जानिए अपनी राशिनुसार इस बार होलिका दहन में क्या डालना होगा उपयोगी

दोस्तों आपने देखा होगा अक्सर होलिका वाले दिन दहन के समय भद्रा होने से बड़ी मुहूर्त में परेशानी रहती थी। परंतु इस बार ऐसा नहीं हो रहा है बल्कि इस बार भद्रा रहित, ध्वज एवं गज केसरी योग बन रहा है।



1. कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों को 50 ग्राम सौंफ की होलिका में आहुति देनी चाहिए। इससे वाणी दोष दूर होगा और बिगड़े काम बनेंगे।

2.  कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को 3 नग जायफल 3 नग काली मिर्च होलिका दहन में डालनी चाहिए इससे सभी संकटों से मुक्ति मिल जाएगी।

3. मेष राशि

 मेष राशि के जातक होलिका दहन के समय 7 नग काली मिर्च ऊसारकर होलिका में अर्पण करें। स्वास्थ्य परेशानी दूर हो जाएगी।


4. वृषभ राशि 

 वृषभ राशि के लोगों को सफेद चंदन पासा होलिका के तीन फेरे लेकर डालें इससे मानसिक चिंता दूर हो जाएगी।
मिथुन राशि के जातक चने की दाल 100 ग्राम दहन में डालें आर्थिक संकट समाप्त होगा।


5. तुला राशि 

 तुला राशि वालों को होलिका दहन के दिन काले तिल और 2 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता तथा पदोन्नति होगी।

6. वृश्चिक राशि

होलिका दहन के दिन वृश्चिक राशि वालों को 100 ग्राम पीलि सरसों 3 बार ऊसार कर होलिका में आहुति देने से भाग्योदय होगा।

7. धनु राशि

धनु राशि के जातकों को 50 ग्राम चावल व 50 ग्राम तिल दहन में डालने से सकंट दूर हो जाएगा और सफलता प्राप्त होगी।


8. मकर राशि

मकर राशि वालों को बिधारा की जड़ और 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पण करने से शनि के साढ़े साती का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।

No comments