भारत में लॉन्च हुई ये बेहतरीन 6 सीटों वाली कार, जानिए कीमत
भारत में टोयोटा ने अपनी नई कार वेलफायर को लॉन्च कर दिया है। ये एक 6 सीटों वाली लग्जरी कार है| कार की बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है। 5 मीटर लंबी इस कार में 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115 बीएचपी का पावर 198 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है।
यह इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा हुआ है जो अधिकतम 141 बीएचपी का पावर प्रदान करता है। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलकर 200 बीएचपी का पावर प्रदान करते है। कार आल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है और इंजन संचालन के लिए इसमें सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
हाइब्रिड होने की वजह से यह कार 16.35 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान करती है। बात करें कार के एक्सटीरियर की तो इसमें फुल एलईडी लाइट और बोल्ड डिज़ाइन दिया गया है। लंबी होने की वजह से यह कार काफी बड़ी नजर आती है। वही बात करें कार के इंटीरियर की तो इसमें थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.2 इंच का एचडी डिस्प्ले, टच स्क्रीन सिस्टम के साथ पीछे बैठे लोगों के लिए भी टच स्क्रीन सिस्टम दिया गया है।
कीमत- इस कार को 10 लाख रुपये में बुक किया जा सकता है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 79.5 लाख रुपये रखी गई है।



No comments