भारतीय लोगों के लिए होली से पहले आयी बुरी खबर, लगा बड़ा झटका
होली का त्योहार अब नजदीक आ रहा है और सभी होली के त्यौहार पर अपनों के साथ होली मनाना चाहते हैं इसीलिए सभी लोग अपने अपने घर जाने के लिए तैयार है लेकिन इस बीच उन लोगों के लिए बुरी खबर है जो ट्रेन में सफर करते हैं|
बता दें आपको कि भारतीय रेलवे होली के दिन अपने किराए में बढ़ोतरी करेगा और यात्रियों से वह पहले से ज्यादा फीस वसूलेगा. दुर्ग से पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को 46 से 51 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. यह ट्रेन वाया हटिया व रांची होते हुए पटना जायेगी ।
रेलवे ने दुर्ग-पटना-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का किराया जारी कर दिया है. दुर्ग से पटना का एसी टू का किराया 2335 रुपये, एसी थ्री का किराया 1700 रुपये व स्लीपर का किराया 640 रुपये है वहीं रांची से पटना तक का एसी टू का किराया 1440 रुपये, एसी थ्री का किराया 1050 रुपये व स्लीपर का किराया 385 रुपये रखा गया है जबकि वर्तमान में रांची से पटना का स्लीपर का किराया 255 रुपये, एसी थ्री का किराया 700 रुपये व एसी टू का किराया 985 रुपये है ।

No comments