Breaking News

लॉक डाउन: अपने घर मे पालतू डॉगी के साथ मौज मस्ती करता दिखा ये भारतीय गेंदबाज

खेल की सभी प्रतियोगिताएं रद्द हो चुके हैं और सभी खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ घर पर समय बिता रहे हैं, कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी कर रहे हैं। शमी घर पर वर्कआउट करने के अलावा अपने पालतू डॉगी जैक के साथ खेलकर समय काट रहे हैं।

 सोमवार को शमी ने डॉगी के साथ फोटो शेयर की, जिसे कई फैंस ने पसंद किया, वहीं कुछ तो इतने नाराज हो गए कि शमी को गद्दार तक कह डाला।    दरअसल बात यह है कि मोहम्मद शमी से क्रिकेट फैंस इसलिए नाराज थे क्योंकि वह अपने घर से बाहर निकले थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार लोगों से घर के अंदर रहने की अपील कर रही है।  हालांकि मोहम्मद शमी अपने घर के गार्डन में ही थे लेकिन इसके बावजूद भी एक फैन ने उन्हें गद्दार तक कह डाला।

कुछ फैंस मोहम्मद शमी से इसलिए नाराज थे क्योंकि कोरोना 
वायरस के दौरान शमी अपने पालतू जानवर के साथ खेल रहे थे।

दोस्तो इस बारे में आपका क्या कहना है आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके बताएं।

No comments