गले की खराश ओर खिचखिच को दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीका, जल्द मिलेगा आराम
दोस्तो गले की खिचखिच जिसको होती है वही इसका दर्द और परेशानी समझता है। इसको दूर होने में वक्त लगता है और इससे आपको अपनी दिनचर्या में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। साधारण से उपाय से आप इस खराश को दूर कर सकते हैं। उपाय हमारा पसंद आए तो इसको शेयर करना और पोस्ट को लाइक करना न भूलें।
उपाय- एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालकर दिन में तीन बार गरारे करने से गले की खराश व गले में कांटे चुभने जैसे अनुभव से फौरन निजात मिलती है।
250 ग्राम दूध में दो ग्राम -करीब आधा चम्मच,पिसी हुई हल्दी डाल दें। इस दूध को दो-तीन बार उबालें व फिर छान लें। पीने लयक गरम रहने पर इसमें डेढ़ चम्मच पिसी हुई मिश्री या शक्कर मिलाकर रात्रि को सोते समय दो-तीन दिन पीना चाहिए।

No comments