कोरॉना वायरस की वजह से इस देश में मचा तहलका, चीन और इटली से भी ज्यादा हालत हुई खराब
जानलेवा कोरॉना वायरस वायरस से संक्रमित लोगों के मामले में अमेरिका की हालत चिंताजनक बन गई है। इस देश में इस खतरनाक वायरस के कारण हाहाकार मच गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 33 करोड़ की जनसंख्या वाले इस देश ने अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के मामले में चीन और इटली को भी पीछे छोड़ दिया है।
अमेरिका के लिए तेजी से आते नए मामलों और लगातार बढ़ती मृतकों की संख्या बड़ा खतरा बनती नजर आ रही है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढक़र 81,321 हो गई है।
इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर आ गया है। इटली में अब तक 80,539 और चीन में 81,285 कोरोना वायरस से संक्रमित लोग सामने आए हैं।

No comments