Breaking News

29 अप्रैल को दुनिया होगी खत्म इस अफ़वाह को लेकर नासा ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक वीडियो के जरिये दावा कर रहे हैं कि 29 अप्रैल को दुनिया खत्म हो जाएगी।

नासा (NASA) ने हाल ही में एक सूचना जारी की थी। जिसके मुताबिक, ”52768 (1998 OR2)’नाम का एक क्षुद्रग्रह 29 अप्रैल, 2020 को पृथ्वी से गुजरेगा। बताया जा रहा है कि इस क्षुद्रग्रह का आकार बहुत ही बड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका साइज हिमालय पर्वत से आधे साइज का है।

बताया गया है कि पृथ्वी से इस क्षुद्रग्रह की दूरी करीब 4 मिलियन मील होगी। नासा ने यह भी बताया है कि इससे पृथ्वी पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। और पृथ्वी पूरी तरह सुरक्षित है। नासा के ‘Sentry Impact Risk Page’ पर भी इस ‘52768 (1998 OR2)’ क्षुद्रग्रह का कोई जिक्र नहीं है, जो पृथ्वी पर प्रभाव डालने वाली भविष्य की संभावित घटनाओं की निगरानी करता है।

यह क्षुद्रग्रह 1.8 किमी से 4.1 किमी के अनुमानित व्यास वाला है। यह पृथ्वी से करीब 3.9 मिलियन मील की अनुमानित दूरी से गुजरेगा। उस वक्त इसकी गति करीब 20,000 मील प्रति घंटे अनुमानित है। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी के मुकाबले लगभग 16 गुना है।

No comments