दिल्ली की जनता का रुझान केजरीवाल को ले जाएगा जीत के हैट्रिक की तरफ
नई दिल्ली चुनाव :- 8 फरवरी को मतदान होने के बाद घोषित किए गए अलग-अलग एजेंसी के एग्जिट पोल में दिल्ली के अंदर एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 68 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता भी दिल्ली में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने के बाद बयान दिया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 48 सीटों पर जीत हासिल करेगी। अब मतगणना शुरू होने से ठीक पहले मनोज तिवारी ने भाजपा की सीटों की नई संख्या बताई है।एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत

आपको बता दें कि मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल का जादू चलता हुआ नजर आ रहा है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं भाजपा को दिल्ली में 5 से 19 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को महज 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह बाकी एग्जिट पोल ने भी अरविंद केजरीवाल के पक्ष में ही दिल्ली की जनता का रुझान बताया।
फ़ॉलो करें आपके अपने न्यूज़ चैनल को धन्यवाद
फ़ॉलो करें आपके अपने न्यूज़ चैनल को धन्यवाद
No comments