UP मंत्री रघुराम सिंह :-ने दिया विवादित बयान मोदी और योगी के खिलाफ नारे लगाने वाले को जिंदा दफना .....
13 जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में अलीगढ़ में एक ऐसा बयान दिया है, जिसपर हंगामा मच गया हैं।
रविवार (जनवरी) को शहर के नुमाइश ग्राउंड में भाषण देते हुए मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा।
रघुराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दफन होने वाले नहीं हैं। यही लोग देश और प्रदेश चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं। मैं नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का सिपाही हूं। नारे लगाने वाले लोगों को अलीगढ़ से जिला बदर करा दूंगा। उन्होंने कहा कि एएमयू में पहली बार अलीगढ़ का मुसलमान कुलपति हुआ है। उसे बाहर के लोग हटाना चाहते हैं। एएमयू में इधर-उधर से आए लोगों को बताना चाहता हूं कि अलीगढ़ का मुसलमान शांतिप्रिय होता है।



No comments