कमजोरी दूर करने के लिए इन तीन चीजों का जरूर करे सेवन
दोस्तो आज हम आपको ऐसी तीन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिसके नियमित सेवन से आपके शरीर की सारी कमजोरी दूर हो जाती है और इनके सेवन से आप पूरी तरह ठीक हो जाएंगे,..
1. अंडा
अंडे के अंदर कैल्शियम, प्रोटीन, वसा जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, इसके नियमित सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और अंडे के अंदर मौजूद ओमेगा-3 और विटामिंस के साथ-साथ फैटी एसिड भी मिलता है, यदि यह नियमित शरीर को मिलता रहे तो शरीर ताकतवर और हष्ट पुष्ट बन जाता है|
2. दूध
दूध के अंदर कैल्शियम की सबसे ज्यादा मात्रा मौजूद होती हैं, इसके साथ-साथ दूध के अंदर और सभी तत्व भी मौजूद होते हैं, इसलिए शरीर के लिए दूध जरूरी है, क्योंकि यह शरीर में होने वाले जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करता है और इसके नियमित सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत बने रहते हैं|
3. सोयाबीन
सोयाबीन के अंदर प्रोटीन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, यदि आप इसे अंकुरित कर खाते हैं तो आपका शरीर दिन प्रतिदिन ताकतवर होता चला जाता है और जो लोग कमजोरी से पीड़ित या दुबले पतले हैं तो उनके लिए यह रामबाण औषधि हो सकता है|



No comments