Breaking News

जानिए क्यों बहुत बलशाली होने पर भी रावण सीता स्वयंवर का धनुष नहीं उठा पाया था

दोस्तो आपने तो सुना ही होगा कि रावण बहुत शक्तिशाली और प्रकांड विद्वान व्यक्ति था, उसने एक बार भगवान शिव के निवास स्थल कैलाश को भी उठा लिया था, इतना शक्तिशाली होने के बावजूद आखिर रावण सीता स्वयंवर का शिव धनुष क्यों नही उठा पाया था।



भगवान शिव का धनुष बहुत ही शक्तिशाली था, उसकी टंकार से बदल फट जाते थे पर्वत हिलने लगते थे, इसी से चले एक तीर से त्रिपुरासुर की तीनों नगरियां ध्वस्त हो गयी थी, यह धनुष देवताओं के रजा इंद्र को दिया गया गया था, जिसे बाद में उन्होंने राजा जनक के पूर्वज निमि को दे दिया था।


तब से ये धनुष मिथिला में था, जिसे सीता ने एक बार बाल्यकाल में ही खेल खेल में हु उठा लिया था, जिसे देखकर जनक को आश्चर्य हुआ था, इस पर उन्होंने मन ही मन प्रतिज्ञा की कि जो भी इस धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसी से सीता का विवाह होगा।

फिर सीता के बड़े होने पर राजा जनक ने स्वयंवर रखा, जिसमे एक से बढ़कर शक्तिशाली राजा शामिल हुए, लेकिन कोई भी वह धनुष हिला तक नही पाया, जिसमे महान शक्तिशाली रावण भी शामिल था, जो कैलाश पर्वत भी उठा चुका था, लेकिन राम ने एक झटके में ही धनुष उठा लिया, प्रत्यंचा चढ़ाई और धनुष तोड़ दिया।
 इस धनुष को उठाने के लिए शक्ति की नही बल्कि प्रेम की आवश्यकता थी, जबकि रावण और वहां बैठे अन्य राजाओं में अहंकार भरा था, इसीलिए कोई भी उस धनुष को हिला भी नही सका।

दोस्तो आपको कैसी लगी ये जानकारी या आप इसके बारे में पहले से जानते थे । तो आप हमें कमेंट ओर फॉलो करके जरूर बताएं।

No comments