न्यूजीलैंड में होगी विराट कोहली की अग्निपरीक्षा, जानिए कोहली और इंडिया का रिकॉर्ड
मौजूदा कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने हाल के दिनों में बेहद उम्दा प्रदर्शन किया है. विराट सेना ने हाल ही में घरेलू दौरे पर आई बेहद मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से मात देकर अपने कप्तानी की काबलियत को पेस किया है।
कोहली अपने इसी प्रदर्शन को न्यूजीलैंड में भी जारी रखना चाहेंगे. बता दें कि कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड में एक भी मैच नहीं खेला है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा की कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड में भी गरजता है या खामोश रहता है।

बात करें कोहली के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक देश के लिए 78 टी- 20 मैच खेलते हुए 72 पारियों में 138.53 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 2689 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली के रन उगलते बल्ले से 24 शब्द अर्द्धशतक भी निकले हैं।
कोहली का इस फॉर्मेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 94 रन है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 78 मैच खेलते हुए 12 इनिंग्स में चार सफलता दर्ज की है।
कोहली का इस फॉर्मेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 94 रन है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 78 मैच खेलते हुए 12 इनिंग्स में चार सफलता दर्ज की है।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच न्यूजीलैंड में अब तक कुल पांच टी-20 मैच खेले गए हैं. जिसमें से मेजबान टीम ने जहां चार मैचों में सफलता प्राप्त की है, वहीं भारतीय टीम न्यूजीलैंड को महज एक बार मात देनें में कामयाब रही है. टीम इंडिया को यह एकमात्र सफलता साल 2019 में ऑकलैंड में मिली थी. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के अगुवाई में मेहमान टीम को सात विकेट से मात दी थी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है. कीवी टीम ने पिछले साल फरवरी में वेलिंगटन में निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे।

No comments