Breaking News

इंडियन रसोई की जान ओर शान चिरौंजी जानिए इसके खाने के अनेक फायदे

सेहत :- चिरौंजी को भला कौन नही जानता है, यह हर घर में सूखे मेवे के रूप में उपयोग की जाती है, चिरौंजी हमारी सेहत और सौन्दर्य दोनों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है, ये हमारे लिए कई तरह से उपयोगी होती है, तो आज हम चिरौंजी के फायदों के बारे में ही बात करने वाले हैं।


कमजोर शरीर वालों के लिए
दूध के साथ चिरौंजी का सेवन करने से शरीर में ताकत का संचार होता है, इसके लिए एक गिलास दूध में 10 ग्राम चिरौंजी डालकर उबाल लें, दूध उबल जाने के बाद इसके गुनगुना रह जाने पर इसमें आधा चम्मच मिश्री पाउडर मिलाकर इसे पी लें, यह कमाल का ड्रिंक खून की कमी से भी छुटकारा दिलाता है, कुछ दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से फर्क महसूस होने लगेगा।
स्किन प्रॉब्लम के लिए
चिरौंजी को पीसकर लेप को चेहरे पर लगाने से चेहरे के कील मुंहासे और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।

पेट की समस्याओ में
चिरौंजी खाने से पेट में गैस नही बनती है, चिरौंजी में बहुत से विटामिन्स जैसे विटामिन C, विटामिन B1, विटामिन B2 आदि पाये जाते है।

डायबिटीज और अपच में
चिरौंजी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है, चिरौंजी के सेवन से कब्ज की शिकायत दूर होती है, यह शरीर की अपच की समस्या को भी दूर कर सकता है।
मोटापा कम करने में
चिरौंजी से बनी चीजें पचने में काफी समय लेती है, जिससे आपको लम्बे समय तक भूख नही लगती है और आपका वजन नियंत्रित रहता है।

No comments