AIRTEL ने ग्राहकों को दी खुशखबरी लांच किए दो नए प्लान, जानें अभी
जियो को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। ये दो नए प्लान 279 और 379 रुपये के हैं। जानिये आगे-
279 रुपये का प्रीपेड प्लान- एयरटेल की वेबसाइट के मुताबिक 279 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएम मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को एचडीएफसी लाइफ की तरफ से टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी मिलेगा।
इसके अलावा कुछ अन्य फायदे जैसे शॉ अकाडमी का चार हफ्तों का कोर्स, विंक म्यूजिक का ऐक्सेस और एयरटेल एक्सट्रीम के जरिए प्रीमियम कंटेंट भी ग्राहकों को दिया जाएगा। इस प्लान के तहत फास्टटैग खरीदने पर 100 रुपये का कैशबैक भी ग्राहकों को मिलेगा।
379 रुपये का प्लान- एयरटेल के 379 रुपये के प्लान में ग्राहकों को कुल 6GB डेटा, 900 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस प्लान के साथ शॉ अकाडमी का चार हफ्तों का कोर्स, विंक म्यूजिक का ऐक्सेस और एयरटेल एक्सट्रीम के जरिए प्रीमियम कंटेंट भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। फास्टटैग खरीदने पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
दोस्तो कैसे लगे आपको एयरटेल के ये प्लान आप हमें कमेंट ओर फॉलो करके जरूर बताएं।


No comments