Breaking News

सैमसंग गैलेक्सी A51 ओर गैलेक्सी A71 की कीमतें हुई लीक, जानिए कब होगा भारत में लॉन्च

दोस्तो समार्टफ़ोन कमलनी सैमसंग अपने दो नए मोबाइल लांच करने वाली है। हम आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी A51 और गैलेक्सी A71 के अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को सबसे पहले पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च किया गया था। एक नई रिपोर्ट में अब आधिकारिक लॉन्च से पहले गैलेक्सी A51 और गैलेक्सी A71 के संभावित कीमत क्या हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी A51 ओर गैलेक्सी A71 की कीमतें हुई लीक

रैम ओर स्टोरेज
जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी A51 के 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट भारत में लॉन्च किए जाएंगे। गैलेक्सी ए 71 की तरह, स्मार्टफोन भी 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।

डिस्प्ले
गैलेक्सी A71 और A51, गैलेक्सी नोट 10 की तरह पंच-होल कैमरा डिस्प्ले की सुविधा देने वाला पहला गैलेक्सी ए-सीरीज़ फोन है। ये स्मार्टफोन ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और पिंक के चार कलर ऑप्शन में आते हैं।
गैलेक्सी ए 71 में 6.7 इंच का फुल एचडी + सुपर AMOLED डिस्प्ले है। यह 2.2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ, 4,500mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। गैलेक्सी ए 71 में 64 मेगापिक्सल के प्राथमिक सेंसर के साथ चार रियर कैमरे हैं। यह सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा स्पोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी A51 ओर गैलेक्सी A71 की कीमतें हुई लीक

गैलेक्सी A51 में 6.5 इंच का फुल एचडी + सुपर AMOLED डिस्प्ले है। यह इन-हाउस Exynos 9611 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और 512GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। गैलेक्सी A51 में चार रियर कैमरे भी हैं जिनमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में, 32 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है।
कीमत- दोस्तो सैमसंग गैलेक्सी A51 की कीमत 22,990 रुपये होगी।ओर गैलेक्सी A71 29990 रुपये कीमत हो सकती है

No comments