हैवानियत का शिकार हुई पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ घटी घटना का पूरा विबरण आप भी जाने
- आंध्र प्रदेश :- हैदराबाद के निकट शादनगर कस्बे में गुरुवार को हुए पशुचिकित्सक प्रियंका रेड्डी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य आरोपी का नाम मोहम्मद पाशा बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका रेड्डी मर्डर केस में साइबराबाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मोहम्मद पाशा एक लॉरी चालक है, जोकि महबूबनगर में नारायणपेट का मूल निवासी बताया जा रहा है। इसके अलावा एक क्लीनर और दो अन्य लोगों को रंगारेड्डी और महबूबनगर से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि हैदराबाद के निकट शादनगर कस्बे में गुरुवार को पशुचिकित्सक प्रियंका रेड्डी की लाश मिली थी। प्रियंका बुधवार को शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। जिसके बाद गुरुवार को उनकी जली हुई लाश मिली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका रेड्डी बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं। प्रियंका ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दिया था। लेकिन जब वह रात में लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर थी। इसके बाद प्रियंका ने अपनी बहन को फोन करके इस बात की जानकारी दी।
प्रियंका की बहन के मुताबिक वह बहुत डरीं हुईं थीं। फोन पर प्रियंका ने बहन से कहा कि मुझे डर लग रहा है। इस पर बहन ने प्रियंका को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी। फिर प्रियंका ने कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं।
इस बातचीत के बाद जब परिजनों ने दोबारा प्रियंका से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बता रहा था। इसके परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के पास प्रियंका की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली।




No comments