ViVo :- मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया इस न्यू वेरिएंट स्मार्टफोन ने
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने बीते दिन अपने होम टाउन यानी चीनी बाजार में अपना नया बजट गेमिंग स्मार्टफोन Vivo U3 लांच कर दिया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रॉसेसर के साथ 5000mAh की बड़ी दी गई है, जोकि फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शंस ब्लैक, ब्लू और पोर्सलेन ग्रीन में लॉन्च किया गया है।
5000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 675 प्रॉसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo U3, कीमत ₹10,000 से कम
कीमत- कंपनी ने इस फोन के सिर्फ दो वेरिएंट 4GB/64GB स्टोरेज और 6GB/64GB स्टोरेज लांच किए है। जिसमें 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत चीनी बाजार में 999 युआन (करीब 10,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, दूसरा 6GB रैम वेरियंट 1,199 युआन (करीब 12,000 रुपये) में कस्टमर्स खरीद पाएंगे। भारत में इस स्मार्टफोन को कब और कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, इसे लेकर कोई डीटेल्स ऑफिशली शेयर नहीं किए गए हैं।
Vivo U3 के स्पेसिफिकेशन-
डिस्प्ले- Vivo U3 में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2340 पिक्सल्स है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9, पिक्सल डेंसिटी 394ppi और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है।
कैमरा- अब बात अगर कैमरे की करें तो Vivo U3 में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर f/1.78 है। इसके अलावा अपर्चर f/2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रैम, रोम एंड प्रॉसेसर- Vivo U3 फोन दो वेरिएंट 4GB/64GB स्टोरेज और 4GB/64GB स्टोरेज के साथ लांच हुआ है। साथ ही साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रॉसेसर के साथ आएगा।
बैटरी पॉवर व अन्य फीचर्स- इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शंस ब्लैक, ब्लू और पोर्सलेन ग्रीन में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फ्लैश चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।


No comments