Breaking News

जानिए बॉलीवुड खिलाड़ी की हाउस फुल-4 की अब तक की कुल कमाई

दोस्तों हम आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' इन दिनों काफी धमाल मचा रही है. 'हाउसफुल 4' कमाई के मामले में 'वॉर' को पछाड़ती हुई नजर आ रही है. 'हाउसफुल 4' ने छठ पूजा के दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की| 





आपको बता दें कि अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. फिल्म ने रविवार को करीब 13-13.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने दस दिनों में 168.80 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि 'हाउसफुल 4' जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी| 



ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' को पछाड़ते हुए, 'हाउसफुल 4' आगे निकल गई है. धनतेरस के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत देशभर में खूब पसंद की जा रही है.

No comments