Icc :- टॉप रैंकिंग में इंडिया के शेरो ने जमाया कब्जा शिर्ष 10 में शामिल हैं ये खिलाड़ी देखें पूरी लिस्ट
दोस्तों अभी हाल ही (इंडिया vs बांग्लादेश ) के बीच बड़ी रोमांच से भरपूर टेस्ट सीरीज खेली गई। हाल ही में खेली गई भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज में day night टेस्ट जीतकर भारत ने सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप की. भारत ने इस सीरीज के साथ टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 7 के 7 मैच जीत लिए है.।
इस सीरीज के बाद आईसीसी ताजा टेस्ट रैकिंग जारी की चलिये एक नज़र डालते भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग पर।
बल्लेबाजी रैंकिंग
बल्लेबाज़ी रैंकिंग की बात करे तो पहले नंबर 931 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ जो के तों खड़े है. जबकि भारतीय कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत 928 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर और स्मिथ के काफी करीब पहुच गये है।
विराट के अलावा चेतेश्वर पुजारा नंबर 4 और अजिंक्य रहाणे नंबर 5 पर मौजूद है।
वही दूसरी और रोहित शर्मा को बड़ा घाटा हुआ और वो 10वे नंबर से फिसल कर नंबर 13 पर पहुच गये. रोहित की जगह ली हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल ने जो अब 700 रेटिंग के साथ 10वे स्थान पर है।
गेंदबाज़ी रैंकिंग
गेंदबाज़ी रैकिंग के बात करे तो ऑस्ट्रेलिया के पैट कंमिन्स 907 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर है. भारत के जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ मैच न खेलने की वजह से फिसल कर नंबर 5 पर आ गये है. इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन 772 रेटिंग के साथ 10वे नंबर पर बने हुए है.।
ऑलराउंडर रैंकिंग
ऑलराउंडर रैकिंग में भी 2 भारतीय टॉप 10 में शामिल है. बांग्लादेश के खिलाफ गेंद बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा 406 रैकिंग के साथ नंबर 2 पर है. इनके अलावा नंबर 5 पर रवि अश्विन 308 रेटिंग के साथ मौजूद है.




No comments