अगर आप भी लेना चाहते है स्मार्टफोन तो एक बार जान लें इस फोन के बारे में
दोस्तों हम जिस स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं उसका नाम Realme X2 प्रो है जो कि फिलहाल अभी कुछ दिन पहले ही भारत मे लांच किया गया है। इस फ़ोन की main हाइलाइटेड फ़ीचर्स यह है कि यह फ़ोन 50W की फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
Realme X2 प्रो के फीचर्स
Realme के इस फ़ोन में 6.5 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया जिसका रेसोलुशन 2340×1080 पिक्सेल है। साथ ही यह फ़ोन गोरिल्ला ग्लास 5 से भी प्रोटेक्टेड है। फेस अनलॉक और इंडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दोनो ही दिया गया है। इसकी फेस अनलॉक काफी फ़ास्ट है और यदि इंडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की बात की जाए तो वो भी एकदम फ़ास्ट है। यह आपके डिवाइस को मात्र 0.23 सेकंड में अनलॉक कर देता है। इसमे आपको ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं जिससे कि आपका साउंड काफी अच्छी लाऊड और क्लियर भी आती है। इसमें आप PUBG जैसे heavy गेम को भी बड़ी आसानी से खेल पाएंगे।
अगर इसके रियर कैमरे की बात की जाए तो 64 मेगापिक्सल main कैमरा सेंसर दिया है और साथ में और भी अलग तीन कैमरे दिए जाते हैं। और फ्रंट में भी आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। Realme X2 प्रो Qualcomm स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ में आता है जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.95ghz है। इस फ़ोन में 4000mAh का बिग बैटरी बैकअप दिया गया है। साथ ही इसको चार्ज करने की लिए आपको 50W की फ़ास्ट चार्जिंग बजी दिया जाता है। जिससे कि आपका फ़ोन मात्र 30 मिनट में पूरा चार्ज हो जाता है।


No comments