Breaking News

CM योगी: किसान खुश रहेगा तो देश खुशहाल रहेगा



दोस्तों हम आपको बता दें कि CM योगी आदित्यनाथसोमवार को यहां रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता के विस्तार तथा 27 मेगावाट को-जनरेशन की परियोजना का लोकार्पण किया। रमाला चीनी मिल परिसर में 330.14 करोड़ रुपए की लागत की सौगात दी।


इस मौके पर उन्होंने दीप प्रज्वलित व हवन पूजन के साथ किया चीनी मिल की पेराई क्षमता 2750 टी.सी.डी.के सापेक्ष 5000 टी.सी.डी. का विस्तार को लोकार्पण किया। योगी ने मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण होने से अगले 30 सालों तक बागपत के किसानों को कहीं नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि किसानों के असली मसीहा चौधरी चरण सिंह ही थे।

योगी जी ने कहा किसान अन्नदाता है और यह खुशहाल होगा तो देश व प्रदेश भी खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। यदि कोई किसानों की हित के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान की खुशहाली ही प्रदेश के विकास का आधार है।



योगी ने आगे कहा..


उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली लाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर और उसकी आय को दुगना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभियान चला रहे हैं। प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। नई-नई योजनाओं से किसानों को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में किसानों के लिए गन्ना क्रय केंद्र भी नहीं लग पाते थे ,लेकिन आज की वर्तमान भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है।



किसानो के लिए कही ये बात...

मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को गन्ना क्रय केंद्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। किसान की समस्या को प्रदेश की सरकार प्राथमिकता के साथ समाधान कर रही है। उन्होंने कहा पिछले समय में किसान का उत्पीडऩ किया जाता था ।किसान अपनी आवाज नहीं उठा पाता था लेकिन अब किसान का उत्पीडऩ नहीं होकर उसकी असली समस्या का समाधान किया जाता है।

No comments