विधान सभा में रच गया इतिहास जब माँ-बेटे एक साथ पहुंचे विधान सभा जानिए
दोस्तों हम आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा के इतिहास में यह पहला मौका है जब मां और बेटा एक साथ विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और उनकी मां नैना चौटाला ने सोमवार को सदन में विधायक पद की शपथ लेेने के साथ ही यह कीर्तिमान बनाया है।
जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डा. अजय सिंह चौटाला की धर्मत्पनी नैना सिंह चौटाला दादरी जिले की बाढड़़ा विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई है वहीं उनका बेटा दुष्यंत चौटाला उचाना कलां हलके से जेजेपी पार्टी की टिकट पर जीते हैं। आज हरियाणा विधानसभा में मां नैना सिंह चौटाला और उनके बेटे दुष्यंत चौटाला ने एक साथ विधायक पद की शपथ ली। दोनों ही विधायक सत्ता पक्ष में बैठेंगे चूंकि जननायक जनता पार्टी ने भाजपा को अपना समर्थन दिया हुआ है।
यह भी महज एक संयोग है कि देश में 16 वीं लोकसभा के इतिहास में सबसे कम उम्र के सांसद चुन कर जाने वाले दुष्यंत चौटाला इस बार हरियाणा विधानसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के विधायक बने हैं। दुष्यंत चौटाला ने 31 साल की उम्र में विधायक व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विधायक नैना चौटाला का कहना है कि यह मेरे लिए भावपूर्ण पल रहा कि दुष्यंत और मैंने एक साथ विधायक पद की शपथ ली।
उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इतनी छोटी उम्र में दुष्यंत को प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला है। इससे पहले भी दुष्यंत ने मात्र 25 साल की उम्र में देश की लोकसभा में पहुंच कर जनता के हकों की आवाज को बुलंद किया था।

No comments