Breaking News

महंगे प्याज की वजह से दिल्ली वासियों के निकले आंसू सस्ता होने में लग सकता है इतना टाइम

प्याज के दाम पूरे देश में आसमान छू रहे हैं| और प्याज के दाम थोक मंडी में ही 70 से 75 रुपये किलो हैं जिस वजह से खुदरा मंडी में प्याज के दाम 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। जानकार मान रहे हैं कि दिल्ली में प्याज के दाम में एक हफ्ते में 45 से 50 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है।


दिल्ली की गाज़ीपुर मंडी में प्याज थोक में 60 से 65 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी के थोक विक्रेता बता रहे हैं कि राजस्थान ,महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से फिलहाल मंडियों में प्याज पहुंच रहा है। लेकिन इन राज्यों में मौसम में बदलाव से बारिश की वजह से फसल खराब हो गई और इसकी आवक पर असर पड़ा है।



प्याज की बढ़ी कीमतों को देखते हुए कृषि मंत्रालय ने 30 नवम्बर तक प्याज के आयात में ढील का फैसला किया। चार देशों मिस्र, अफगानिस्तान, तुर्की और ईरान से से प्याज का आयात होगा जिससे आने वाले एक से दो हफ्ते में प्याज सस्ता होने की उम्मीद है।

दोस्तों आप हमें कमेंट और फॉलो करके बताएं प्याज के दाम कितने होने चाहिए| 

No comments