Breaking News

ऑस्ट्रेलिया :- इन खिलाड़ियों को किया दारू के नशे ने बरबाद आज जी रहे हैं, गुमनामी की जिंदगी


दोस्तो आज हम आपको हमारी इस पोस्ट से ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने शराब की वजह से अपना क्रिकेटकरियर को दांव पर लगा दिया। आईये दोस्तो विस्तार से जानते है इन क्रिकेटरों के बारें मे।





1.डेविड वॉर्नर
दोस्तो बता दे कि साल 2013 में ऑस्‍ट्रेलिया के निराशाजनक इंग्‍लैंड दौरे पर शराब पीकर डेविड वॉर्नर ने काफी मुसीबतें खड़ी की थी। जानकारी के लिए बता दे ​कि उन्‍होंने बर्मिंघम के एक बार में शराब पीकर इंग्लिश खिलाड़ी जोए रूट को मुक्‍का मार दिया। दोस्तो वॉर्नर को इसकी वजह से ऑस्‍ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया।


2.एंड्रयू साइमंड्स




दोस्तो ऑस्‍ट्रेलिया के मशहूर ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स को भी करियर के दौरान शराब की वजह से बहुत बर्बादी झेलना पड़ी। बता दे कि साल 2009 में टी-20 विश्‍व कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अभ्‍यास मैच की जीत का जश्‍न मनाने के कारण साइमंड्स का करियर ही खत्‍म हो गया। साइमंड्स ने बहुत अधिक मात्रा में शराब पी और विवाद किए। इसके बाद ऑलराउंडर को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और वो दोबारा कभी देश का प्रतिनिधित्‍व नहीं कर सके।

4.रिकी पोंटिंग




दोस्तो ऑस्‍ट्रेलिया के महान कप्‍तानों में से एक पोंटिंग, जब युवा थे तब ज्‍यादा शराब पीने के कारण उन्‍हें वन-डे टीम से बाहर कर दिया गया था। बता दे कि साल 1999 में सिडनी में पोंटिंग ने नाइट क्‍लब में शराब पीकर हाथापाई कर ली थी। अगली सुबह जब वो उठे तो उनकी आंख पर काला निशान था और दर्द से छटपटा रहे थे। पोंटिंग ने स्‍वीकार किया कि शराब के कारण उन्‍हें बहुत बर्बादी झेलना पड़ी। 

No comments