रितेश देशमुख :- महाराष्ट्र के CM के बेटे से शादी करने के बाद फ़िल्मी दुनिया को कहा अलविदा
फिल्मी दुनिया :- बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जो खुद की शादी हो जाने के बाद सफल फिल्मी करियर को भी अलविदा कह चुकी है, और आजकल वह अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही है । अब ज्यादातर इनको परिवार के साथ ही टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है एक ऐसी ही अभिनेत्री है जेनेलिया डिसूजा, जो आजकल फिल्मी दुनिया से दूर हो कर अपने पति और बच्चों के साथ ही देखी जाती है ।
2 बच्चों की मां बन चुकी है यह अभिनेत्री
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की लव स्टोरी फिल्मी है । 2003 में 'तुझे मेरी कसम' फिल्म से डेब्यू करने वाली जेनेलिया और रितेश की मुलाकात पहली बार एयरपोर्ट पर हुई थी उसके बाद फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी । 3 फरवरी 2012 में इन दोनों ने शादी भी कर ली । आज जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं जिनके नाम रियान देशमुख और राहिल देशमुख है । दोनों ही दिखने में काफी क्यूट है और बीती रात अपनी फैमिली के साथ कैमरे में कैद किए गए थे ।
जैसे की आप सभी को पता ही है कि बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके विलासराव देशमुख के बेटे हैं । रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी हो जाने के बाद जेनेलिया ने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया था। हालांकि लोग इन्हें आज भी फिल्मों में देखना पसंद करते हैं, क्योंकि अपने अपने जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री करोड़ों दिलों पर राज करती है । लोग इन्हें चुलबुली अभिनेत्री कहते हैं ।



No comments