जानिए डॉ. भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कब और कैसे हुई थी ये है राज
दोस्तों जैसा की हम सब जानते हैं कि डॉ भीमराव अंबेडकर की मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हुई थी। वैसे उनकी मृत्यु का कारण मधुमेह रोग बताया जाता है। लेकिन मृत्यु का असली कारण क्या था यह आज तक नहीं पता चल पाया है।
डॉ भीमराव अंबेडकर उस ज़माने में दलितों के एक लोकप्रिय नेता थे। जब उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया तो उनकी प्रतिभा को देखकर उनके सभी विरोधी लोग हैरान रह गए। उसके बाद ज्यादातर लोग अंबेडकर जी का समर्थन करने लग गए। अंबेडकर और नेहरू जी के कुछ विषयों पर विचार नहीं मिलते थे लेकिन आखिरकार जवाहर लाल नेहरू ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनको भारत पहला कानून मंत्री बना दिया था।
डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मृत्यु को जानने के लिए उनकी मृत्यु के विषय में सूचना अधिकार के अंतर्गत एक आरटीआई दायर हुई थी। आरटीआई के एक कार्यकर्ता आर एच बंसल ने अंबेडकर जी की मृत्यु के विषय में जानने के लिए भारत के राष्ट्रपति सचिवालय में आवेदन कर के इसकी जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन राष्ट्रपति सचिवालय ने यह आवेदन गृह मंत्रालय को भेज दिया।
गृह मंत्रालय ने कहा की इस विषय पर हमारे पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसलिए गृह मंत्रालय वह आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पास भेज दिया। कुछ समय बाद वहां से भी यही सुनने को मिला की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पास इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने भी वह आवेदन सूचना प्राप्त करने के लिए डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन को भेज दिया।
लेकिन आखिरकर डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन से भी यही सुनने को मिला की उनके पास भी अंबेडकर की मृत्यु से सम्बंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसलिए उन्होंने भी वह आवेदन वापस गृह मंत्रालय को भेज दिया आखिर वह आवेदन जहा से चला था वही पर वापस पहुंच गया।


No comments