Breaking News

रवि शास्त्री ने धोनी के भविष्य को लेकर दिया करारा जबाव जानिए




दोस्तों बांग्लादेश को सीरीज में पूरी तरह से पछाड़ने के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में कहा की उन्हें लगता है की अभी की भारतीय टीम किसी भी टीम को बुरी तरह पछाड़ने की क्षमता रखती है. उन्होंने धोनी के भविष्य और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी टिप्पणी दी. इतना ही नहीं सौरव गांगुली के BCCI प्रेजिडेंट बनने पर भी शास्त्री ने ख़ुशी जताई| 




वर्ल्ड कप की हार को लेकर टीम निराश ज़रूर हुई थी लेकिन टीम वह रुकी नहीं आगे बढ़ती चली गई. टीम ने जो उसके बाद मेहनत और लगन दिखाई वो सराहनीय है. और उस वर्ल्ड कप की हार को भूल कर टीम ने शानदार वापसी की है. उन्होंने कहा की अतीत को बदला नहीं जा सकता लेकिन टीम के आगे 2020 में होने वाला वर्ल्ड T20 है और उसे जीत कर ही टीम इंडिया अपना अजेयता का टैग बरक़रार रख सकती है| 


लेकिन जभी भी वर्ल्ड T20 का सवाल सामने आता है तब सभी क्रिकेट दीवानों के मन में सवाल आता है एमएस धोनी के भविष्य का. धोनी के भविष्य कोच शास्त्री ने कहा की सभी को IPL तक का इंतज़ार करना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा की ये देखना होगा की वो कब खेलना चाहते हैं और IPL में कैसा प्रदर्शन करते है. उन्होंने ये भी कहा की ये देखना भी ज़रूरी है बाकी खिलाड़ी विकेट के पीछे कैसा प्रदर्शन करते है| 

दोस्तों क्या धोनी का चयन होना चाहिए या नहीं आप हमें कमेंट और फॉलो करके बताएं| 

No comments