रिकी पोंटिंग: ऑस्ट्रेलिया के सामने होगा भारतीय टीम का असली टेस्ट और...
इस समय भारतीय टीम बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं भारत ने बांग्लादश को चारो-खाने चित कर दिया है| लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सफलतम कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक चैलेंजिंग बयान दिया है।
पत्रकारों ने जब भारतीय टीम के प्रदर्शन के संबंध में पोंटिंग से पूछा गया, तो उन्होंने कहा "निश्चित रूप से भारत एक बेहतरीन साइड है, परंतु बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम को हराकर जश्न मनाना कोई बड़ी बात नहीं|
जब भारत का सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों से होता है, तभी असल मजा आता है। भारत का असल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।"
इस प्रकार रिकी पोंटिंग ने चुनौतीपूर्ण बयान देकर भारतीय टीम को ललकारा है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम के इस बयान का शानदार जवाब देगी।


No comments