Breaking News

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनने वाले हैं देवेंद्र फडणवीस कही ये बात



दोस्तों महाराष्ट्र कि राजनीति में नए सूरज का उदय होने वाला है और ठाकरे परिवार से पहली बार कोई मुख्यमंत्री बनने वाला है। ये किसी का आधिकारिक बयान नहीं बल्कि शिवसेना के नेताओं के बयान है। अब कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे के बेटे और बाला साहेब ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, वहीं देवेंद्र फड़नवीस उप मुख्यमंत्री बनेंगे।



संपादक संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी और खासकर देवेंद्र फडणवीस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि शिवसेना को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के तौर पर किसी भी हाल में स्वीकार नहीं हैं। हां, यह जरूर है कि वो (देवेंद्र फडणवीस) चाहें तो कल ही डिप्‍टी सीएम बन सकते हैं। लंबे समय से हम लोग विरोध झेल रहे हैं, लेकिन हमें खत्म करने की बात बोलने वाला कोई नहीं मिला। इन्हें शिवसेना को खत्म करना है, अपने विरोधियों समेत मित्रों को भी खत्म करना है। खुद की ही पार्टी में चुनौती दे रहे नेताओं को खत्म करना है। अहंकारी का अहंकार खत्म करने का यह सही समय है।


एक इंटरव्यू में शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा कि सीटों के बंटवारे के दौरान बीजेपी ने हमें कम सीटें दीं। 25 सीटों पर जीतने की संभावना काफी कम थी। 32 सीटों पर बीजेपी के बागियों ने ही हमें हराया। ये कैसा गठबंधन हुआ। वो हो सकता है कि अपनी बात भूल गए हों लेकिन हमें याद है| 

No comments