Breaking News

मिस वर्ल्ड :- मानुषी छिल्लर की जिंदगी में आया नया मोड़ अब हो गयी असली कॅरियर की शुरुआत






बॉलीवुड डेस्क: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की इसे किस्मत ही कहेंगे कि वह अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक बड़ी फिल्म से करने जा रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वह स्टारकास्ट के साथ हवन में बैठी नजर आई।
बता दें कि मानुषी यशराज प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही फिल्म ‛पृथ्वीराज’ द्वारा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोजिट सुपरस्टार अक्षय कुमार होंगे। अक्षय इस साल 'केसरी', 'मिशन मंगल' और 'हाउसफुल 4' जैसी 3 हिट फिल्में दे चुके हैं और वर्तमान में बॉक्स ऑफिस के किंग बने हुए हैं।



ऐसे में मानुषी का इतने बड़े स्टार के साथ अपना डेब्यू करना किसी सपने के सच होने जैसा है। हाल ही में इस फिल्म पर काम शुरू होने से पहले एक हवन करवाया गया। इसमें मानुषी ने भी शिरकत की और वह हवन कुंड पर अक्षय के पास बैठी नजर आई।




अक्षय और मानुषी की यह फिल्म महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। इसमें अक्षय लीड रोल यानी पृथ्वीराज के किरदार में नजर आएंगे तो वही मानुषी उनकी पत्नी संयोगिता का रोल अदा करेगी। अब देखना होगा कि क्या मानुषी इतने बड़े स्टार के साथ मिले मौके को भुना पाती है या नहीं।

No comments