Breaking News

बॉलीवुड :- अपनी मुस्लिम जीवनसाथी के साथ शादी की साल गिराह मनाने मक्का पहुँचे प्रोड्यूसर



हम बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के बारे में बात करने वाले हैं. हाल ही में साजिद को मक्का मदीना में अपनी दूसरी पत्नी के साथ देखा गया था. जी हां, साजिद ने दो शादियां की हैं. साल 1992 में इन्होने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ शादी की थी. लेकिन अगले साल यानी साल 1993 में एक एक्सीडेंट की वजह से उनकी मौत हो गई.


इसके कई सालों बाद साल 2000 में साजिद ने वरदा खान से शादी की थी. तभी से ये दोनों साथ में बेहद खुश हैं. हलांकि वरदा खान लाइमलाइट से अक्सर दूर रहती हैं. लेकिन दोनों कपल हाल ही में मक्का मदीना में देखे गए. जहां वह अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मानाने गए. आपको बता दें, साजिद ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर की थी.



बता दें, साजिद और वरदा के दो बेटे भी हैं. अब ये दोनों अपनी 19वीं सालगिरह मानाने मक्का मदीना पहुंचे हैं. ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही हैं. दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है. क्योंकि इससे पहले शायद ही इन दोनों को एक साथ में देखा गया हो.


साजिद नाडियाडवाला पिछले कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. अक्षय कुमार और सलमान खान से लेकर कई बड़े सितारे इनके प्रोडक्शन हाउस के तहत काम कर चुके हैं. हाल ही में इनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

No comments