जगतगुरू :- ने अयोध्या फैसले से पहले बताया राम भगबान के नाम का अर्थ जानिए
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में भाषण देते हुए श्री रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलाध्यक्ष व पद्मविभूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि राम सांप्रदायिक नहीं हैं. राम क्या हैं|
यह हम लोगों को समझने की जरूरत है. रा का अर्थ राष्ट्र, म का अर्थ मंगल यानी राम का अर्थ राष्ट्र का मंगल चाहने वाला होता है|
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हो रही थी तो उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि के आने वाले निर्णय के कारण व्यस्त हैं. उन्होंने भाषण में मेडल व डिग्री धारकों से कहा कि आज मैं आपको राष्ट्र यज्ञ में आहूति देने के लिए दीक्षित कर रहा हूं|
हम सबको अपने परिवार, वर्ग, जाति के लिए नहीं राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए. युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए|
दोस्तों आप हमें कमेंट और फॉलो करके बताएं क्या आप राम नाम का अर्थ जानते थे।

No comments