Breaking News

हरियाणा में खट्टर सरकार JJPA पार्टी के बरिष्ठ नेता दुष्यन्त चौटाला ने थामा BJP का दामन


हरियाणा में बहुमत के आंकड़ों से दूर दिख रही भारतीय जनता पार्टी को निर्दलीय विधायकों का साथ मिल गया है। बीजेपी को हरियाणा में सिर्फ 40 सीटें मिली थीं और 6 सीटों की दरकार थी। शुक्रवार सुबह तक भारतीय जनता पार्टी को 5 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन कर दिया है, जिसमें गोपाल कांडा भी शामिल हैं।



 इतना ही नहीं अन्य दो निर्दलीय विधायक भी भाजपा को समर्थन का ऐलान कर सकते हैं।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बराला ने कहा, 'जनता का जनादेश बीजेपी को मिला है। हालांकि इस बात की हम समीक्षा भी करेंगे कि हमें इस बार पिछली बार की तुलना में सात सीटें कम क्यों मिलीं। पार्टी और मुझे स्वयं इस चुनाव के परिणामों से सीखने को मिलेगा। हम राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे।' सरकार बनाने की बात पर उन्होंने कहा, 'हरियाणा के निर्दलीय विधायक बीजेपी के साथ हैं। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वो आज चर्चा के लिए दिल्ली आ रहे हैं।'



हरियाणा बीजेपी प्रभारी अनिल जैन ने कहा, 'जनता की आशीर्वाद से हम लोग हरियाणा में एक बार फिर सरकार बनाएंगे। बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।'  बता दें कि मनोहर लाल खट्टर भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे निर्दलीय और बीजेपी विधायकों से मुलाकात करेंगे। हरियाणा के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर करीबी नजर बनाए हुए एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली में बैठकों के दौर के बाद शुक्रवार शाम को मनोहर लाल खट्टर दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।



बता दें कि नतीजों में बीजेपी को 40 सीटें मिली थीं। वो पूर्ण बहुमत से छह सीटें दूर है। वहीं कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं जबकि दुष्यंत चौटाला की जन नायक जनता पार्टी को 10 सीटें मिली हैं। सिरसा से हरियाणा जनहित पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते गोपाल कांडा के संकेत दिए हैं कि वो बीजेपी को समर्थन करेंगे। गुरुवार शाम गोपाल कांडा और रानियां से जीते निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला को लेकर बीजेपी की सांसद सुनीता दुग्गल दिल्ली पहुंचीं। इन सभी को एक चार्टर प्लेन से दिल्ली लाया गया है।

No comments