Breaking News

बेयरस्टो के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड इस खिलाड़ी ने किया सबकी नाक में दम


इंग्लैंड की टीम इस समय न्यूज़ीलैंड दौरे पर है इस दौरे में दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला अभ्यास मैच खेला गया। इस अभ्यास मैच में इंग्लैंड के कप्तान इओन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।



न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड XI ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। उनके लिए एंटन डेवचिच और अनारू किचन ने अर्धशतक जड़े। डेवचिच ने 43 गेंद में 62 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में आदिल रशीद ने 2 विकेट, क्रिस जॉर्डन ने 1 विकेट और पैट्रिक ब्राउन ने 1 विकेट लिया।

बेयरस्टो की तूफानी पारी



इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेल डाली। बेयरस्टो ने 45 गेंद में नाबाद 78 रन ठोक डाले, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

इंग्लैंड ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

अंत में सैम बिलिंग्स और सैम करन ने भी विस्फोटक पारी खेली। इन दोनों ने 28-28 रन का अहम योगदान दिया।
मैच में बने 350 रन

इस टी-20 मैच में कुल 350 रन बने।

दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 1 नवम्बर को खेला जाएगा।

No comments