प्रतिष्टित पत्रिका ने भी माना कि इस अभिनेत्री की हुई थी रहस्यमयी तरीके से मौत
भारतीय अभिनेत्री परवीन बाबी जिनका पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली ख़ान था। 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में पैदा हुई थी परवीन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं। वे अपने माता-पिता के विवाह के चौदह साल बाद पैदा हुई थीं। दस वर्ष की बाल अवस्था में ही उनके पिता का देहांत हो गया था।
मशहूर भारतीय अभिनेत्री ने अंतिम सांस तक दुख ही झेला है, रहस्यमयी हालत मे हुई थी मौत
खबरों के मुताबिक परवीन के अफ़ेयर्स तो कई हुए, लेकिन किसी ने भी उनसे शादी नहीं की, उन्हें रिश्तों में धोखा एवं छल के अलावा कुछ भी नहीं मिला। महेश भट्ट के अलावा कबीर बेदी तथा डैनी से भी उनके संबंध रहे, लेकिन इन रिश्तों में भी उन्हें धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला।
परवीन की लव लाइफ़ के क़िस्से उनकी फ़िल्मों की तरह ही बेहद मशहूर हुए। उनकी और महेश भट्ट की नज़दीकियों के क़िस्से बॉलीवुड में भी आम हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, परवीन के अवसाद में जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण महेश भट्ट थे। वे उस वक्त उन्हें छोड़ कर चले गए, जब परवीन को उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी।
टाइम मैगज़ीन के कवर पर आनेवाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।
एक सफल और खूबसूरत अभिनेत्री होने के बावजूद परवीन बाबी को अवसाद ने घेर लिया था। कहा जाता है इसके पीछे की सबसे अहम वजह उनके नाक़ामयाब रिश्ते रहे। निरंतर टूटते रिश्ते और भ्रम के जाल में (अंतिम दिनों में सिज़ोफ्रेनिया का शिकार हो गई थीं) परवीन बाबी ऐसी घिरीं की स्वंय को उससे बाहर नहीं निकाल पाईं।


No comments