इंडियन मार्केट में पहली बार 1 दिन में 15000 व्हीकल्स के आंकड़े को पार किया हुंडई मोटर्स ने
दोस्तों भारत के ऑटो बाजार में इस बार हुंडई मोटर्स की धूम रही और इस बार हुंडई ने अनोखा रिकॉर्ड खड़ा कर दिया। और लॉन्च की ये न्यू फ़ॉर व्हीलर। भारत में हुंडई ने आखिरकार अपनी ग्रैंड आई 10 निओस को लॉन्च कर दिया है। इस कार के बेस वैरिएंट कीमत 4.99 लाख रुपए और इस कार के टॉप वैरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपए रखी गई है। भारत में यह कार ग्रैंड आई 10 कार का तीसरी पीढ़ी का मॉडल है। भारत में यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में मौजूद होगी।
कार का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पिएस का पावर 114 न्यूटन पर वही कार का डीजल इंजन 75 पिएस का पावर 190 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। इस कार के पेट्रोल इंजन में मैन्युअल ट्रांसमिशन और एएमटी ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प देखने को मिलते है। वही कार के डीजल इंजन में भी मैन्युअल के साथ एएमटी ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कार का पेट्रोल इंजन 20 किमी/लीटर वही कार का डीजल इंजन 26 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान करता है।
कार के एक्सटीरियर की बात करे तो इसमे 15 इंच के डायमंड कट एलाय व्हील्स, स्टाइलिश बॉडी पैनल और एलईडी डीआरएल के साथ बेहद खूबसूरत ग्रिल देखने को मिलते है। यह कार शार्क फिन एंटीना से भी लैस है। अब इसके इंटीरियर की बात करे तो इसमे 8 इंच के टच स्क्रीन सिस्टम के साथ एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले देखने को मिलते है।
कार का इंटीरियर ड्यूल टोन है और इसमे काफी बेहतरीन मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट पैसेंजर के साथ इस कार में रियर पैसेंजर का भी ख्याल रखा गया है। यह कार रियर एयर कंडीशनर वेंट्स से लैस है। कार में 6 कलर वेरिएंट मौजूद है जिन्हें ग्राहक अपने हिसाब से चुन सकते है। सेफ्टी फीचर के तौर पर यह कार एबीएस, इबीडी और ड्यूल फ्रंट एयरबैग से लैस है।



No comments