Breaking News

वैज्ञानिकों केस शोध में मिला कुछ ऐसा जिसने दिल को हिलाकर रख दिया


टेक्नोलॉजी के इस युग में मोबाइल चलाना हर व्यक्ति के लिए आम बात हो गई है। टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को बहुत आसान कर दिया है। जहां टेक्नोलॉजी से हमें अनेक फायदे हुए हैं वहीं इसके नुकसान भी हैं। आजकल अधिकतर लोग दिनभर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। दिन भर मोबाइल चलाने से शरीर में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।





आज के आधुनिक युग में आधुनिकता ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। कैलिफोर्निया के शिमोन बोलिवर विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में किए गए एक रिसर्च में एक गंभीर बात सामने आई है। इस रिसर्च के अनुसार दिन में 5 घंटे मोबाइल का इस्तेमाल करने से शरीर का मोटापा बढ़ने का खतरा 40% बढ़ जाता है। रिसर्च में यह भी सामने आया है कि पूरे दिन मोबाइल का इस्तेमाल करने से शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। और खाना-पीना ज्यादा हो जाता है। इससे शरीर की चर्बी बढ़ने लगती है। और आप मोटापे की शिकार हो सकते हैं।




‌शोधकर्ताओं ने रिसर्च में 1000 छात्रों को शामिल किया। जून से दिसंबर 2018 तक किए गए इस रिसर्च से पता चलता है कि जो लोग हद से ज्यादा मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं। उनके शरीर का मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा मीठे पेय, फास्ट फूड और कैंडी का सेवन करते हैं तो उनके शरीर का मोटापा बहुत जल्दी बढ़ जाता है। इसके अलावा व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां भी कम करने से शरीर का मोटापा बढ़ जाता है। और नींद की कमी की समस्या देखी गई है।

No comments