Breaking News

अगर अपने सही टाइम पर हो जाती बॉलीवुड की ये जबरदस्त फिल्मे रिलीज़ तो आज बॉलीवुड का इतिहास कुछ और होता


बॉलीवुड की दुनिया मे बहुत सारी  फिल्मों की अनाउंसमेंट की जाती है, जिसमे से कई ऐसी फिल्में होती है, जो बनकर सिनेमाघरों मे रिलीज होने के बाद भी बहुत फैंस जान नही पाते है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे मे बताएंगे, जो सिनेमाघरों तक पहुंचने मे नाकाम रही है, लेकिन उम्मीद थी कि यह फिल्में सिनेमाघरों मे पहुंचने के बाद बेहतरीन कमाई करके रिकॉर्ड बना सकती थी।





तलिस्मान



इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनाया जा रहा था, और फिल्म का ट्रेलर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'एकलव्य' के साथ रिलीज किया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन यह फिल्म भी कभी रिलीज ही नहीं हो सकी।


मुन्ना भाई चले अमेरिका




संजय दत्त की मुन्ना भाई सीरीज की फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद की थी, और इसी वजह से फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा इस सीरीज की तीसरी फिल्म 'मुन्ना भाई चले अमेरिका' भी बनाने वाले थे। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका था, लेकिन संजय दत्त के जेल जाने की वजह से यह फिल्म रिलीज नही हो सकी। हालांकि अब एक बार फिर से इस फिल्म को बनाए जाने की खबरें सामने आ रही है।




दस





2005 मे रिलीज हुई फिल्म संजय दत्त की फिल्म 'दस' से पहले 1996 में सलमान खान और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'दस' को बनाने की घोषणा की गई थी। फिल्म में दोनों अभिनेता इंडियन एजेंट्स बने थे, जो पाकिस्तान में युद्ध रोकने जाते हैं।

No comments