अपने समय मे अगर ना होते ये बॉलीवुड स्टार असमय मौत का शिकार तो आज बड़े पर्दे पर कुछ और होता
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जिनकी विवादित और रहस्यमयी मौत ने उनके चाहने वालों को बताया की ग्लैमर और लाईमलाइट की दुनियां के पीछे एक अंधेरी दुनियां हैं। यें सितारें पर्दे पर तो लोगों का मनोरंजन करते नजर आते हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा हैं यह किसी को पता नही होता हैं। एक बुरा समय आ जाता हैं जब उन्हे आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर हो जाना पड़ता हैं। ऐसे कुछ फिल्मी सितारें हैं जिनकी मौत आज भी एक पहेली बनकर रह गई।
1:- गुरु दत्त
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता-निर्देशक और दिग्गज अभिनेता गुरु दत्त ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दिया। इनकी फिल्म प्यासा, कागज के फूल,बीबी और गुलाम बहुत चर्चित रही हैं। कहा जाता हैं की गुरु दत्त डिप्रेशन में थे। कई बार सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। 10 अक्टूबर 1964 को गुरु दत्त ने इस दुनियां को अलविदा कह दिया लेकिन इनके बेटे ने इसे एक दुर्घटना बताया था। इनके बेटे ने बताया की हमारे पिता को नीद ना आने की दिक्कत थी और नीद की गोलिया खाते थी। नीद की गोलियो के ओवरडोज़ से इनकी मौत हुई थी।
2:- परवीन बॉबी
80-90 के दशक में अपने बोल्ड अंदाज से परवीन बॉबी काफी मशहूर हुई थी। बॉलीवुड के महा नायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शको को बहुत पसंद आई थी। एक वक्त ऐसा आ गया जब परवीन बॉबी मानसिक तौर पर बीमार रहने लगी और शराब का सेवन करने लगी। साल 2005 में उनकी लाश उन्ही के अपार्टमेंट में मिली। लेकिन यह किसी को नही पता की मौत कैसे हुई।
अमर अकबर एंथनी और धरम वीर जैसी हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने अपने घर के बालकनी से कूद कर जान दे दी थी। लेकिन आज तक कोई यह पता नही लगा पाया की ऐसा उन्होने क्यो किया था।
90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्री के तौर पर मनी जाने वाली दिव्या भारती ने अपने पहले ही फिल्म से लोगो का दिल जीत लिया था। सफलता की बुलंदियों पर चढ़ने के बाद दिव्या ने शादी कर ली और फिर एक दिन ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे फिल्म इंडस्ट्री और लाखों दर्शको को चौका कर रख दिया। दिव्या का साल 1993 में अपने ही अपार्टमेंट के पांचवे मंजिल से गिरकर मौत हो गई। आज तक इनके मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई हैं।
No comments