Breaking News

धीरे - धीरे किंग ऑफ ऑस्ट्रेलिया बनने लगे हैं ,स्टार प्लेयर स्टीव स्मिथ ने 1 बार फिर खेली ताबड़तोड़ पारी


AUS VS INGLAND  के बीच एशेज सीरीज का रोमांच अंतिम मैच में जबरदस्त रहा है। अभी हाल ही में चौथा टेस्ट मैच चल रहा है, जिसके दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों खासकर स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को सभी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने लास्ट दिन के स्कोर 3 विकेट पर 170 रन से आगे खेलते हुए 8 विकेट पर 497 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने शानदार दोहरा शतक लगाया और वह 211 रन बनाकर आउट हुए।


स्मिथ ने दोहरा शतक लगा रच दिया इतिहास ऑस्ट्रेलिया को पहुँचाया बड़े स्कोर तक, देखें रिकॉर्ड





स्मिथ के अलावा कप्तान टिम पैने ने 58 और स्टार्क ने 54 रन की पारी खेली। दूसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ को अपनी बाउंसर से घायल करने वाले जोफ्रा आर्चर को इस पारी में एक भी विकेट नहीं मिला। स्टुअर्ट ब्रॉड को 3 विकेट, जैक लीच और क्रेग ओवर्टन को दो-दो विकेट मिले।



इसके साथ ही स्मिथ ने सर्वाधिक शतक के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने 25 शतक लगाए हैं, जबकि स्टीव स्मिथ ने 26 शतक लगाए हैं।


स्टीव स्मिथ ने सबसे तेज 26 शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। स्मिथ ने 121 पारियों में 26 शतक लगाए हैं,

No comments