Breaking News

भारत मे 1 महान शूरवीर ऐसा भी जिसने दुनिया मे किया इस प्रकार अपना नाम रोशन


भारतीय वैज्ञानिक और इतिहासकारों ने भारत का इतिहास केवल मुगलों और अंग्रेजों के इर्द-गिर्द ही लपेटा रखा। इतिहासकारों ने कभी भी भारत के इन शूरवीर राजाओं के बारे में किताबों में नहीं लिखा है। आज हम आपको भारत के ऐसे ही शूरवीर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भारत का भुला बिसरा सिकंदर कहा जाता है। इस राजा का खौफ इतना था कि अरबी आक्रमण कारियों ने कभी भारत पर 300 साल तक नजर उठा कर नहीं देखी।





इस राजा का नाम ललित आदित्य मुक्तापीठ था।इसने 724 ई० से लेकर 761 ई० तक कश्मीर में राज किया। यह राजा कला और शिल्प का बहुत ज्यादा संरक्षक था। भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित मार्कंडेय मंदिर भी इसी राजा ने बनाया था। युद्ध कौशल में दक्ष राजा ललित ने भारत के पूर्व में बंगाल से लेकर उत्तर तिब्बत और पश्चिम में अरब तक राज किया। इस राजा ने मंगोल और अरबी आक्रमण कारियों को भारत में घुसने तक नहीं दिया।




राजा ललित आदित्य ने अरब में जाकर कॉकस युद्ध में थियोडारिक प्रथम को हराया था तथा अफ्रीका, मेसोपोटामिया, आर्मेनिया और ट्यूनीशिया जैसे देशों तक अपना परचम लहरा दिया था। इन सब युद्ध का वर्णन कल्हण की राज तरंगिणी पुस्तक में मिलता है।



यहां के इस महान राजा की मृत्यु का कोई भी प्रमाणिक सबूत अभी तक  नहीं मिले है। इतिहासकारों के मुताबिक उस समय अफगानिस्तान में युद्ध करते समय में हिमस्खलन की वजह से इनकी मौत हो गई थी। ललित आदित्य ने कश्मीर में लगभग 37 साल तक राज किया था। ऐसे शूरवीर योद्धा के बारे में भारतीय इतिहास में ना सम्मान दिया गया और ना ही इस राजा को कभी भारतीय पाठ्य-पुस्तकों में शामिल किया गया। सरकारों की अनदेखी की वजह से ऐसे शुरवीर इतिहास की किताबों के पन्ने तले दबकर रह गए।


No comments