Breaking News

घर के बाथरूम में लग्जरी स्पा का आनंद लेने के लिए लड़कियां करें यह काम

 आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लोग रोज शाम को थकान महसूस करते है। ऐसे में उनकी इच्छा होती है स्पा या मसाज ली जाएगी जिससे बॉडी में ताजगी लोट आये। 


स्पा लेने से तन और मन दोनों को काफी सुकून का असहास होता है। लेकिन पार्लर में ये काफी खर्चीला होता है। आप अपने घर के बाथरूम में भी स्पा का आनंद उठा सकते हैं। 

बाथरूम में स्पा का आनंद लेने के तरीके

स्पा लेने के लिए सबसे पहले आप बाथ टब में बाथ बम डालें। बाथ बम एक तरह का साबुन होता है लेकिन इसका इस्तेमाल केवल टब में ही किया जा सकता है। ये अलग-अलग शेप, ख़ुश्बू और कलर में मिलते हैं।

बाथ बम टब में डालने के बाद जब ये पानी में घुल जाये तो टब में जाकर आप कुछ समय तक बैठकर सुकून भरे स्पा का अहसास करें।

स्पा को और भी ज्यादा गहराई से महसूस करने और सुकून का अहसास करने के लिए आप चाहें तो बाथ टब में अपने पसंद के फूलों की पंखुड़ियों को भी डाल सकते हैं। साथ ही कुछ स्लाइस नींबू के भी डाल सकते हैं।

टब में जाने से पहले आप अपने बाथरूम में या बाथरूम के बाहर मोबाइल या म्यूज़िक सिस्टम पर अपनी पसंद का लाइट म्यूज़िक ज़रूर चला दें। अगर चाहें तो इसके लिए वायरलेस इयरफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पा के आनंद को और ज्यादा फील करना चाहते हैं तो आप बाथ टब में जाने से पहले बाथरूम में सेंटेड और कलरफुल कैंडल्स भी जलाकर रखें।

No comments