Breaking News

एक ऐसी जगह जहां इंसान पिजरे में बंद होकर देखते है चिड़ियांघर

 अक्सर जानवरों को पिंजरों में बंद रखा जाता है। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा भी चिड़ियाघर है जहां पर इंसानों को पिंजरे में बंद कर देते हैं और जानवर खुलेआम घूमते नजर आते हैं। 


इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। चीन में एक ऐसा चिड़ियाघर है, जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं।

पिजरे में बंद रहते है इंसान:

ये अजीब चिड़ियाघर चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित है। चीन का यह चिड़ियाघर 2015 में खोला गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका देते है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है।

इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस समय की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं।

No comments