Breaking News

पथरी की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए करें अजवाइन का सेवन

 कई बार गलत खानपान के कारण हमारा पेट ख़राब हो जाता है लेकिन ऐसे में अजवाइन खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करती है।



 इसका चूर्ण बनाकर खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। जिससे पेट की समस्याएं दूर हो जाती है। 

अजवाइन के फायदे:

# गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए अजवाइन बहुत लाभकारी है। अजवाइन, शहद और सिरका का लगातार 15 दिनों तक सेवन करने से फायदा मिलता है।

# खाना खाने के बाद भारीपन होने पर 1 चम्मच अजवाइन को चुटकी भर अदरक के पाउडर के साथ खाने से फायदा मिलता है।

# कई लोगों को पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं जैसे की कब्ज। इसके लिए रोजाना खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच अजवाइन का सेवन करें इससे कब्ज की परेशानी दूर होगी।

# अस्थमा के इलाज के लिए भी अजवाइन बहुत फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना दिन में 2 बार अजवाइन के साथ गुड का सेवन करने से लाभ मिलता है।

# पीरियड्स में होने वाली दर्द से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का पानी बहुत लाभदायक है। रात को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर भिगो कर रख दें। सुबह इस पानी को पी लें।

No comments