Breaking News

यहाँ रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने के लिए हाई हील्स पहनी है जरुरी, आप भी जानिए

 


आजकल हर प्रोफेशन की अपनी अलग पहचान होती है साथ में कई चीजों की जरूरत होती है। ऐसे ही ब्रिटेन में एक रिशेप्शनिस्ट को इसीलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने हाई हील्स पहनने से मना कर दिया।फाइनेंस कंपनी पीडब्ल्यूसी में काम करने वाली 27 वर्षीय निकोला थोर्प से कहा गया कि उन्हें कम से कम दो से चार इंच ऊंची हील के जूते पहनने होंगे। निकोला को कंपनी की यह बात कुछ जमी नहीं और उन्होंने हील पहनकर काम करने से मना कर दिया।

हाई हील्स पहनी है जरुरी:

निकोला का कहना है कि उन्हें हील पहनने में परेशानी थी। वह पूरे दिनभर हाई हील्स पहनकर काम नहीं कर सकती। निकोला ने यह भी शिकायत की पुरूषों के लिए ऐसा करने के लिए क्यों नहीं कहा जाता। इस बात को सुनकर उनके बाकी सहयोगी हंसने लगे। कंपनी ने बिना सैलेरी दिए निकोला घर भेज दिया।


उन्होंने कहा, पहले इस मामले में बात करने से मैं डर रही थीए मगर बाद में महसूस किया कि इस बारे में आवाज उठानी चाहिए। इसके बाद उन्‍होंने इस मामले में एक पिटीशन दायर की ता‍कि नियम बदले जा सकें और महिलाओं को काम के दौरान हाई हील्स पहनने पर मजबूर नहीं किया जाए। वहीं कंपनी ने दलील दी है कि निकोला ने गाइडलाइन साइन की थी।


No comments